Korbavani.com। सुशासन तिहार 2026 के तहत ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत जल्के में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम क्षेत्र क्रमांकन 11, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, एसडीएम मनोज कुमार बंजारे, तहसीलदार वीरेंद्र श्याम एवं सीईओ जनपद पंचायत जय प्रकाश डड़सेना सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।शिविर में ग्राम जल्के समेत क्लस्टर की दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड तथा पंचायत विभाग की ओर से मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किए गए।जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित शिविर में कुल 525 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 96 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष 429 आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। मुख्य अतिथि पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है। ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील भी की गई।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


