Uncategorized

ग्राम पंचायत भिलाई बाजार में नल-जल योजना बंद पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत..

Korbavani.com- जिले के वनांचल क्षेत्र के गांवों में लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सकें इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन अंतर्गत काम शुरू किया था। इसके लिए गांवों में नल-जल योजनाओं के कार्य शुरू किए गए थे। जिले में नल-जल योजनाओं की अब हालत ऐसी है कि कई जगह कार्य अधूरा है तो कहीं कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। कहीं पानी टंकी बन के तैयार है। घरों में नल कनेक्शन एवं नलों में टोंटी नहीं लगाई गई है। लेकिन आज नलों में पानी नहीं आ रही। ऐसे ही एक मामला कटघोरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भिलाई बाजार में देखने को मिला जहां पर ग्रामीणों के घरों में नल कनेक्शन तो लगा दिया गया लेकिन वह भी अधूरा पड़ा हुआ है। वही ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम भिलाई बाजार एसईसीएल के बहुत ही करीब होने के कारण जल का स्तर भी नीचे जा चुका है, कई बोर ज़मीन में धस चुका है। जिसके कारण पानी की समस्याएं से गुजर रहें हैं। गर्मी में संकट बहुत ही गहरा जाता है। हाइस्कूल के समीप मोहल्ला, ज्योति मोहल्ला, कोसमभाटा आरामिल, भिलाई बाजार बस्ती, दलीफ सागर में जल मिशन के तहत् पानी सप्लाई होना था पर नहीं हो सका है। जबकि कई बार जल समस्या को लेकर खबर प्रकाशित कर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया उसके बाद भी जल संकट की समस्या बरकरार है जिसे देखते हुए वहां के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत कर पानी की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है वहीं जिला कलेक्टर द्वारा भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि बहुत जल्द पानी की समस्या दूर कर दी जाएगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button