कोरबा

जिम में हुए चोरी का मशरूका 24 घंटे के भीतर बरामद. 01 नाबालिग बालक सहित 04 आरोपी गिरफ्तार…

Korbavani.com- 09 अक्टूबर को प्रार्थी प्रदीप श्रीवास पिता प्रहलाद श्रीवास उम्र 30 वर्ष मानिकपुर चौकी पहुंच कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया है कि 07 अक्टूबर के शाम 07.00 बजे से 08 अक्टूबर के सुबह 08.00 बजे के मध्य एसईसीएल ग्राउंड जिम में लगे ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़कर अंदर प्रवेश कर सांउड सिस्टम, एवं जिम का सामान डंबल छोटा बड़ा सहित कुल 20 हजार रूपये का मशरूका को चोरी कर ले गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को पुलिस अधीक्षक उदय किरण भापुसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा रापुसे को अवगत कराने उपरांति आवश्यक निर्देश प्राप्त कर नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली एवं उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व में विवेचना आरंभ किया गया जो विवेचना के दौरान आरोपीयान प्रहलाद बरेठ, सागर चौहान, आरिफ खान, नितेश चौहान एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी रामनगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के कब्जा से उक्त चोरी गये मशरूका को बरामद का आरोपीयान एवं विधि से संघर्षरत् बालक को धारा सदर में विधिवत् गिर. निरूद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, प्रआर० राजेन्द्र राय, आरक्षक प्रदीप राठौर, कृष्णा पटेल, संजय रात्रे, गंगाराम डांडे, सैनिक राजेश कुमार दुबे का विशेष योगदान रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button