अपराध

जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी लखन ने कहा कोरबा की जनता का सेवा करना मेरा कर्तव्य है. और तात्पर्य सेवा जारी रहेगी.

Korbavani.com- कोरबा में कांग्रेसियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया, बड़े पैमाने पर कमीशन खोरी की गई कोरबा की जनता को सिर्फ और सिर्फ लूटने का काम किया चाहे सड़कों में कमीशन खोरी की बात हो या डामर में घोटाला, खनिज न्यास मद में करोड़ों अरबो रुपए का घोटाला किया। कोयला में घोटाला शराब में घोटाला कांग्रेस के शासन में भूमाफिया का बोलबाला रहा है। चुनाव में धन बल का प्रयोग निश्चित ही इस बात का संकेत है कि अवैध वसूली कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार की सीमा को पार कर गई है। कांग्रेस चाहे लाख झुठे दावे करें कोरबा की जनता ने कांग्रेस से दूरियां बना ली है। उक्त बातें जनसंपर्क में पहुंचे पूर्व महापौर भाजपा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने लोगों से कहा। जनसंपर्क आज दर्री क्षेत्र के अयोध्या पुरी, पावर सिटी, नया भाठापारा और पुराना भाटापारा में पहुंची। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को भरपूर जन आशीर्वाद मिल रही है क्षेत्र की जनता आज भी उनके महापौर रहते किए गए विकास कार्यों को याद कर रही है। लोगों के बीच में उनका जुड़ाव स्वभाव और कार्य शैली से लोग उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरबा को भ्रष्टाचारियों से बचाने का संकल्प लेकर भाजपा को जनादेश दें। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी पार्षद एवं स्थानीय वार्ड वासियों जनसंपर्क किया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button