कोरबा

ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का का आयोजन ..

कोरबा 8अक्टूबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्ताह के प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रो मे स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलो केद्वारा सत्रों का आयोजन किया जाता हैं जिसमे 0से लेकर पंचमवर्ष केसभी बच्चों का टीका करण गर्भवती का सम्पूर्ण जाँच कुपोषण का चिन्हाकन स्वास्थ्य समस्याओ स्वास्थ्य विभाग किसभी योजनाओ को ग्राम केप्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाता हैं लेकिन विगत दो मंगल वॉर से शासकीय अवकाश होने केबाद भी लेमरू सेक्टर के सभी कार्यकर्ताओ द्वारा अपने कर्तव्य को पहली प्राथमिकता देते हुए सत्रों का आयोजन किया गया जो इनके कर्तव्य निष्ठा एवं कर्तव्य परायणता को दर्शाता हैं सत्रों का आयोजन गढ़ उपरोड़ा, पहाड़ी कोरवा बसाहट हरदी महुआ, छातिबहार ,कुदरी चिंगार एवं विमलता में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ कुमारी भारती, सुमन सिदार,भूषण कँवर, किशोर कैवर्त ,कान्ति एक्का,सुमन यादव द्वारा किया गया इनके साथ सेक्टर चिकित्स्क डॉक्टर L. R. गौतम द्वारा अपने कार्यकर्ताओ का साथ देने केलिये लगातार सभी सत्रों का निरीक्षण कर अपने कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाते नजर आये इन सभी सत्रों में कुल 34बच्चों का टीका करण. 27गर्भवतियों का जाँच उपचार टीकाकरण 52बच्चों का जाँच कर दवाइयों का वितरण कर सेवाएं दी गई इन सत्रों में मुख्य सेवाएं हीमोग्लोबिन शुगर मलेरिया प्रेग्नेंसी जाँच एचआईवी सिकलिंग जाँच बी पी जाँच और गर्भवतियों को टेटनस का टीका आदि किसेवा दिया गया. इन सत्रों में 07पहाड़ी कोरवा गर्भवतियों को भी सभी सेवाओं का लाभ दिया गया. ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिशु एवं मातृत्व सेवाओं का सही एवं समय पर लाभ देकर शिशु मृत्यु एवं मातृमृत्यु को कम से कम करना लक्ष्य रहता हैं…इन सभी सत्रों में क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता . सहायिका एवं मितानिन भी उपस्थित रहकर आवश्यक सेवाएं प्रदान किये।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button