Korbavani.com – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के शो 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं ,भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इस ऐतिहासिक क्षण को सुनने के लिए अपने बूथों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री की बातें सुनी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से आकाशवाणी के माध्यम से सभी देशवासियों से अपनी मन की बात कहते हैं जिसमें वह शिक्षा, स्वास्थ्य और देश के विकास की जानकारी और जो उनकी मन में देश को लेकर कल्पना है उस सोच को सामने लाते हैं । इसी तारतम्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा करतला के ग्राम नोनबिरा में प्रदेश अध्यक्ष के उपाथिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वा एपिसोड ग्रामीणों के बिच सुना, जिसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सारी योजना ग्रामीणों के विकास को लेकर केंद्रित होती है, ताकि विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके ,इसके साथ ही जिले के विभिन्न बूथों में भी मन की बात को सुना गया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से आरिफ खान ( छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी) , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से शकील अहमद (प्रदेश अध्यक्ष), सलीम मेमन (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), मोहम्मद ताज सिद्धकी (जिला अध्यक्ष) सौदर खान (जिला उपाध्यक्ष) यासीन खान (जिला महामंत्री ) तारीख कुरेशी ( जिला मंत्री) समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






