Uncategorized

ग्राम डीडासराई में सर्वजनिक चैत्र नवरात्रि पर्व का आज द्वितीय दिवस,पूरा गांव भगवामय

डीडासराई 24मार्च,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र अजगरबहार तहसील के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में सार्वजनिक चैत्र नवरात्रि पर्व का पावन उत्सव आयोजित किया गया,जो 23 मार्च से लेकर 30मार्च तक चलेगा उसके पश्चात् 31मार्च को पूरे धूम धाम से गाते बजाते हुए विसर्जन किया जायेगा।
ग्राम डीडासराई में इस नवरात्रि पर्व पर जगह जगह पर भगवा ध्वज लगाया गया है यह कार्यक्रम हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व होने से और पूरे हर्षोल्लास उमंग पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में आसपास गांव को शामिल होने के लिए विशेष रूप से न्योता दिया गया है और आप सभी इस आध्यात्मिक कार्यक्रम के पुण्य के भागीदार बनें। इस कार्यक्रम के पहले दिन के रात्रिकालीन कार्यक्रम में देवपहरी से प्रेमदास महंत और जाताडांड से अमृत लाल राठिया द्वारा जोरदार जसगीत का गायन वादन किया गया जिससे खुश होकर मातारानी नाचने के लिए आई ।
गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी में आज तृतीय दिवस पर गढ़ उपरोड़ा के ग्राम वासियों द्वारा जल यात्रा निकाली जायेगी,ग्राम डीडापाठ में कांशी राम राठिया के निवास पर भी नवरात्रि पर्व का कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button