कोरबा 18सितंबर कोरबा ब्लॉक के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी में स्थित गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी के ममतामयी गौ मुखी सिद्धी दात्री मंदिर के दरबार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 सितंबर शारदीय नवरात्रि एवम 2अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित के लिए आगामी तैयारी शुरू हो चुका है,
इस वर्ष शारदीय नवरात्र में प्रति गांव से प्रति परिवार से झंडा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमे सभी पंचायत के अनुसार नव दिन तक बारी बारी से जल एवम ध्वजा यात्रा कार्यक्रम किया जाएगा,
जिसमे सभी परिवार से डंडा तैयार करना होगा,जिसके बदले ध्वजा मिलेगा,जिसे लगाकर देवपहरी यात्रा में शामिल होना होगा।
जिसके लिए पंचायत से दो दो व्यक्ति को पंचायत संयोजक नियुक्त किया गया है ये दोनों संयोजक 2अक्तूबर भव्य कार्यक्रम के लिए भी अपने अपने पंचायत से पारंपरिक नृत्य की तैयारी की जिम्मे उठाएंगे।
गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी में 2अक्टूबर को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमे केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह का आगमन होगा,इस अवसर पर 40गांवों से पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन कर स्वागत किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के तैयारी एवम संचालन की विशेष जिम्मेदारी आश्रम समिति अध्यक्ष मिथलेश दुबे, प्रकल्प प्रमुख डॉक्टर देवाशीष मिश्रा, रामेश्वर राठिया,एकल अभियान समिति अमृत लाल राठिया,धनसिंह कंवर,प्रेमदास महंत,चंदन सिंह कंवर,ईश्वर सिंह राठिया,चंद्रा कुमार राठिया एवम सभी ग्रामों से मुख्य एवम जिम्मेदार गणमान्य लोग निर्वहन करेंगें।इस महत्व पूर्ण कार्यक्रम में 11पंचायतो के अंर्तगत देवपहरी डोकरमना, अरसेना, लेमरू, नाकिया,बड़गांव,गढ़ उपरोड़ा, सतरेंगा, चुईया, साखो माखुरपानी पंचायत से विशेष तैयारी के साथ पारंपरिक नृत्य टीम शामिल होगी,जिसमे सभी गांवों समाज राष्ट्र सेवी व्यवस्था के लिए लोग अपना बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जो गांवों तैयारी शुरू नही किए है अभी तैयारी शुरू कर देवे,
कार्यक्रम के लिए अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें 7974552485





