कोरबा 3मार्च कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी में स्थित गौमुखी सेवा धाम देवपहरी संस्था के माध्यम से गौ मुखी सिद्धी दात्री के गोद में आज 10बजे से मंदिर में 40गांवों के प्रमुख लोगों को विशेष रूप से सूचित कर यह आवश्यक बैठक रखा गया,जिसमे हिंदू नव वर्ष के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में सामूहिक चर्चा किया गया तत्पश्चात चैत्र नवरात्र के लिए भी चर्चा समीक्षा किया गया।जिसमे मुख्य रूप से प्रकल्प प्रमुख देवाशीष मिश्र, अमृत लाल राठिया,हरी शंकर यादव,रामायण सिंह,अमरसिंह, पंच भईया,कृष्ण कुमार एवन अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




