कोरबा

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता के साथ ढेलवाडीह के जंगल में किया बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो व फोटो, आरोपी के द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए लिए, 4 वर्षों तक पीड़िता के साथ किया बलात्कार..

पीड़िता की शादी लगने के बाद आरोपी ने शादी भी तुड़वाई व पीड़िता व घरवालों को दी जान से मारने के धमकी..

Korbavani.com – 24 मई को बांकीमोंगरा निवासी पीड़िता ने थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज की जिस में उल्लेखित किया गया, एक दोस्त के साथ घर पर आए उसके दोस्त राहुल शर्मा से परिचय होने के बाद कटघोरा में राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और जिसके बाद चक्कर आने पर राहुल शर्मा द्वारा मुझे घर छोड़ने की बात कहकर अपनी मोटर सायकल में ढेलवाडीह के जंगल में ले गया और जबरजस्ती कर उसके साथ बलात्कार किया। राहुल शर्मा द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो व फ़ोटो अपने मोबाइल में बना लिया। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा वीडियो व फ़ोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 2021 से 2024 तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, विसाखापट्टनम ले जाकर बलात्कार किया तथा पीड़िता से लगभग 3 लाख 75 हज़ार भी ले चुका है। माता पिता के द्वारा बांकीमोंगरा में ही शादी तय कर दी गई। जिसके बाद राहुल शर्मा द्वारा लड़के को बुलाकर उसको लड़की का वीडियो व फ़ोटो दिखाकर शादी तुड़वा दिया और पीड़िता एवं उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद कटघोरा थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई। कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी ने टीम गठित कर आरोपी राहुल शर्मा पिता सरोज शर्मा, निवासी बांकी मोंगरा निवासी की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल शर्मा की गिरफ्तारी ग्राम सुलेसा, थाना बगीचा जिला जशपुर से किया गया। आरोपी राहुल शर्मा पर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button