Uncategorized

कोरबा- 05 से 31 मई तक राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर, ब्लॉकवार तिथियां घोषित…

Korbavani.com- कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत 5 मई से 31 मई 2025 तक जिले में वयोवृद्ध स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का आयोजन नगर पालिक निगम, पंचायत विभाग, समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग एवं राजस्व विभाग के समन्वय से जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा।स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यकतानुसार उपचार एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केशरी ने बताया कि इन शिविरों में बुजुर्गों की बीपी, शुगर, मुख, कान आदि की सामान्य जांच के साथ-साथ अन्य रोगों की भी जांच की जाएगी। विशेष स्वास्थ्य समस्याओं की स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां एवं आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। आयुष विभाग द्वारा इन शिविरों में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बुजुर्गों को शिविरों में भेजें ताकि उनका समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

शिविर का ब्लॉकवार कार्यक्रम इस प्रकार है-

कोरबा ब्लॉक- 05 मई पीएचसी अजगरबहार, 08 मई पीएचसी तिलकेजा, 14 मई पीएचसी भैंसमा, 15 मई पीएचसी कुदमुरा, 19 मई पीएचसी कोरकोमा, 21 मई पीएचसी श्यांग, 26 मई पीएचसी लेमरू, 28 मई पीएचसी पताड़ी।

कटघोरा ब्लॉक– 05 मई पीएचसी भिलाईबाजार, 14 मई पीएचसी चाकाबुड़ा, 19 मई पीएचसी छुरी 21 मई पीएचसी रंजना, 26 मई पीएचसी दीपका, 28 मई सीएचसी कटघोरा ।

पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक- 05 मई पीएचसी जटगा, पीएचसी पसान, 07 मई पीएचसी कोरबी, पीएचसी तुमान, 08 मई पीएचसी पिपरिया, पीएचसी मोरगा, 14 मई पीएचसी सिरमिना, पीएचसी लालपुर, 15 मई पीएचसी माचाडोली, पीएचसी महोरा, 19 मई पीएचसी कटोरीनगोई 21मई सीएचसी पोंडी उपरोड़ा ।

पाली ब्लॉक– 05 मई पीएचसी चैतमा, 08 मई पीएचसी हरदीबाजार, 14 मई पीएचसी कोरबी, 19 मई पीएचसी लाफा, 21मई पीएचसी उतरदा, 26 मई पीएचसी सपलवा, 28 मई सीएचसी पाली।

करतला ब्लॉक- 05 मई पीएचसी चिकनीपाली, 07 मई पीएचसी सरगबुंदिया, 14 मई पीएचसी फारसनी, 15 मई पीएचसी केराकछार, 19 मई पीएचसी खरवानी, 21 मई पीएचसी कोथारी, 26 मई पीएचसी रामपुर 28 मई सीएचसी करतला।

शहरी क्षेत्र-प्रत्येक सोमवार (5, 19, 26 मई): यूपीएचसी बांकीमोंगरा।

प्रत्येक गुरुवार (8, 15, 22 मई): यूपीएचसी गोपालपुर।

प्रत्येक बुधवार (7, 14, 21 मई): यूपीएचसी ढोढीपारा एवं कटाईनार अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button