Uncategorized

कोरबा से बड़ी खबर- तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर भालू का हमला, हालत गंभीर..

Korbavani.com- कोरबा बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के टापरा गांव में रविवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गई 65 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। महिला चंद्रमती राठिया को भालू ने जंगल में उस समय निशाना बनाया जब वह अकेली पत्ते तोड़ रही थी। हमले में महिला का बायां हाथ बुरी तरह घायल हो गया और वह खून से लथपथ हालत में जंगल में पड़ी मिली।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की कोबरा-01 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरक्षक हिमांचल सिंह कंवर और चालक सत्येंद्र सिंह गेंदले ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को उनके परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना ने एक बार फिर से वन विभाग की अनदेखी को उजागर कर दिया है। इन दिनों तेंदूपत्ता तोड़ने का सीजन चल रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगलों की ओर जा रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और न ही किसी प्रकार का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदूपत्ता सीजन में जंगलों में गश्त बढ़ाई जाए और ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button