Uncategorized

बाराद्वार पुलिस की दबिश में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 36 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया…

Korbavani.com – सक्ती पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाराद्वार थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम डुमरपारा धनेलीभांठा में दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 36 पाव देशी प्लेन शराब (6.48 लीटर) जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 2880 रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिवाकर कुर्रे, पिता विजय कुमार कुर्रे (उम्र 26 वर्ष), निवासी लवसरा, थाना बाराद्वार के रूप में हुई है। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से मिली पक्की सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर पहुंची और दबिश देकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा गया।

कार्यवाही में शामिल टीम-निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रआर. मनीष राजपूत, आरक्षक जितेन्द्र सिदार, अजय बंजारे, उमेश सिदार एवं दिलसाय सोनवानी का विशेष योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button