Korbavani.com- 23 जुलाई को कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों ने तुलसी नगर स्थित बिजली ऑफिस जाकर अधीक्षण अभियंता पी एल सिदार से मुलाकात की एवं बिजली संबंधित अव्यवस्थाओं पर चर्चा कर उनके निराकरण हेतु ज्ञापन सौपा।पी एल सिदार ने बिजली की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उसके निराकरण के समुचित कदम उठाए जाने की बात कही। इस मौके पर कोरबा यूनियन की अध्यक्ष सिमरन कौर,उपाध्यक्ष विकास डालमिया,कार्यकारिणी सदस्य लता बौद्ध एवं सरोज पांडे उपस्थित थे।गौरतलब हैं कि विगत दिनों कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बिजली की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधीश महोदय को सौंपा था।जिस पर बिजली विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्य किया था लेकिन फिर भी आम जनमानस को बिजली की समस्याओं से कुछ खास निजात नहीं मिल पायी थी । जिस पर तत्परता दिखाते हुए कोरबा यूनियन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचकर निराकरण न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की बात कही हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


