Korbavani.com- छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होने के बाद अब उन क्षेत्रों में चुनावी हलचल अपने पूरे उफान पर है, जहां आगामी 17 नवंबर को वोट डाले जाने हैं। इन्हीं में से एक कटघोरा विधानसभा में भी चुनाव प्रचार ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से आशीर्वाद मांग रहे हैं। उनके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ गांव- गांव जाकर प्रेमचंद पटेल के पक्ष में वोट देने की अपील कर रही है। चुनावी विशेषज्ञों का मानना है कि अगर छत्तीसगढ़ में वोट प्रतिशत बढ़ता है तो इसका सीधा लाभ भारतीय जनता पार्टी को होगा। इसी उत्साह के साथ प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ग्राम पंचायत मौहाडीह, सिघांली एवं ग्राम पंचायत के विभिन्न गांव में जनसंपर्क करने पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्रो में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी पटेल के जनसंपर्क के दौरान महिलाओं ने उनकी आरती उतारी और उन्हें वोट देने का वादा किया, तो वही जगह-जगह फूल मालाओं से प्रत्याशी पटेल का स्वागत किया। ग्रामीण इलाकों में पहुंचने पर लोगों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। ग्रामीण इलाकों में सड़क, पानी, बिजली, नाली की समस्या है तो वही ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पाया है। कुछ इलाकों में निराश्रित और बुजुर्ग पेंशन को लेकर भी समस्या है। 3 दिसंबर को प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इन समस्याओं के निराकरण का वादा प्रेमचंद पटेल ने किया है। साथ ही उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल लगातार लोगों से पहले मतदान, फिर जलपान का आग्रह कर रहे हैं और खास बात यह है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों का अभूतपूर्व समर्थन भी मिलता दिख रहा है।






