कोरबा

एनटीपीसी के अधिकारियों व राखड़ डंप करने वाले ठेकेदारों दलालों के मिली भगत से हो रही अवैध कारोबार, डरा धमका कर क्षेत्र वासियों को कर रहे हैं गुमराह…

Korbavani.com – एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारियों एवं राखड़ डंप करने वाले ठेकेदारों की मिली भगत से क्षेत्रवासी हलाकान है प्रशासन को आंख दिखाकर अवैध कारोबार कर घोर लापरवाही कर रहे हैं। एनटीपीसी प्रबंधन अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। राखड़ परिवहन करने वाले 4-6 ठेकेदार एसोसिएशन बना लिए हैं, और स्वंभू आरटीओ अधिकारी बन गये हैं, जिसमें बिलासपुर निवासी कोई राजहंस तिवारी है और झूलेलाल कम्पनी आदि की गाड़ी मालिकों के साथ मिलकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। आधे अधूरे त्रिपाल एवं ओवरलोडिंग परिवहन से क्षेत्र में प्रदूषण की मार झेल रहे स्थानीय निवासियों द्वारा पूर्व में कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन दलालों की गुंडागर्दी एवं प्रबंधन की मिलीभगत से इस पर कोई असर नहीं पड़ रहा। ओवरलोड की वजह से सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं राखड़ से भरी ओवरलोड हाईवा जवाहर गेट के समीप पलट गई जिससे राहगीर बाल बाल बचे वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। एनटीपीसी प्रबंधन एवं राखड़ दलाल राजहंस तिवारी जो अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाकर धमकी-चमकी करता है, भोले-भाले ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर झूठे केस में फंसा देने की धमकी देता है। जनता मे इसके लिए आक्रोश व्याप्त है

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button