Uncategorized

एकल अभियान अंचल कोरबा का अंचल समिति एवम संच समिती का वार्षिक मिलन कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 29जनवरी कोरबा जिले में वन बंधु परिषद एवम एकल ग्राम संगठन द्वारा संचालित स्वयं सेवी संस्था एकल अभियान अंचल कोरबा का अंचल समिति एवम संच समिती के सदस्यों का वार्षिक मिलन कार्यक्रम 29 जनवरी रविवार को संच केंद्र चैतमा के अंतर्गत गोपालपुर बांध स्थल पर समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम4बजे रखा गया था,जिसमे अंचल समिति के पदाधिकारी द्वारा संच समिती के पदाधिकारीगण का प्रत्यक्ष रूप से एकल अभियान का पंच मुखी शिक्षा की गतिविधि की समीक्षा एवम साथ में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा किया गया
इस वार्षिक मिलन कार्यक्रम में सर्वप्रथम नाश्ता करके कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमे अंचल समिति एवम संच समिती के सभी सदस्यों द्वारा मां भारती और मां सरस्वती के प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से ओंकार मंत्र विजयमहा मंत्र के साथ शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात सभी सदस्यों का अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा द्वारा परिचय कराया गया , सर्वप्रथम अंचल समिति अध्यक्ष हरेराम शर्मा द्वारा पंच मुखी शिक्षा को क्रम से बताते हुए विशेष रूप चर्चा किया गया। इसके बाद सभी संच समिती अध्यक्ष द्वारा अपने संच केंद्र का पंच मुखी शिक्षा के बारे में अनुभव बताया कि सर्व प्रथम एकल ग्राम संगठन द्वारा संचालित संच केंद्र देवपहरी के संच समिति अध्यक्ष प्रेमदास महंत एवम धनसिँह कंवर द्वारा अपने संच केंद्र के बारे में अनुभव बताया कि एकल अभियान के प्रणेता श्याम गुप्त के क्रांति राम की कार्यक्रम से प्रेरित होकर अपने संच में आठ पंचायतों में संदेश प्रवाह प्रवचन प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि भविष्य में प्रवचन को विशेष रूप से ध्यान केंद्रित कर युवा पीढ़ी एवम जनमानस सही दिशा में चल सके।
सभी संच समिती के सदस्यों द्वारा अनुभव बताया गया।उसके पश्चात् अंचल समिति के मनोज शर्मा का उद्बोधन हुआ अंतिम में अंचल समिति सचिव भोजराम देवांगन का ऊर्जावान एवम प्रेरणादायक उद्बोधन हुआ।इसके पश्चात् भारत माता की आरती कर भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य जिम्मा चैतमा संच समिती अध्यक्ष दसरथ राम प्रजापति को सौंपा गया था जो बहुत सुंदर व्यवस्था किया गया था। इस अवसर पर अंचल टोली वेद प्रसाद यादव, चंद्र शेखर महंत, रामसिंह एवम संच स्तर के कार्यकर्ता रूपलाल,जगत सिंह, घासी राम, चंद्रा कुमार राठिया तथा भोजन व्यवस्था में चैतमा संच केंद्र के आचार्य गण उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button