कोरबा

इमलीडुग्गू बस्ती और धनुवार पारा में हुआ जनसंपर्क प्रदूषण मुक्त शहर बनाएंगे- भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन…

Korbavani.com- कोरबा में भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क कर रहे हैं। जगह-जगह उनका स्वागत किया जा रहा है उन्होंने कोरबा के इमलीडुग्गू बस्ती और धनुवार पारा में जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि आज कोरबा में प्रदूषण से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है चारों ओर धूल के गुब्बारे और राखड़ से कोरबा पट चुकी है कांग्रेस के विधायक महापौर को कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करने से फुर्सत नहीं।सड़कों में उड़ रही धूल से लोग परेशान हैं इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। प्रदूषण की मार से लोग बीमार हो रहे हैं चुनाव के पहले लोक लुभावने प्रलोभन देकर सत्ता पर काबिज हो गए लेकिन कोरबा को अच्छी सेवा देने में पूरी तरह असफल है। देवांगन ने आगे कहा कि कोरबा की जनता भाजपा को भरपूर जन आशीर्वाद दें जिससे धुल राखड़ और प्रदूषण से मुक्ति मिले। और अच्छा जीवन व्यतीत हो। जनसंपर्क में कोरबा मंडल के भाजपा के अनेको कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उनके साथ-साथ चल रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button