कोरबा

आईपीएस दीपका के विद्यार्थियों ने ’स्वच्छता’ विषय पर किया नुक्कड़ नाटक का शानदार मंचन। दीपका के विभिन्न क्षेत्रों में नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया गया।

एसईसीएल दीपका के तत्वाधान में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में आयोजित की गई स्वच्छता थीम पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता,साथ ही विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की प्रेरक नाटिका ।

Korbavani.com- 28 जून बुधवार को स्वच्छ भारत का सपना साकार करने स्वच्छता की शुरूआत हमें अपने घर गली मोहल्ले से करनी चाहिए। आस पास के वातावरण, परिवेश को स्वच्छ रखने पर ही उसके सम्पर्क से हमारा शरीर स्वच्छ रहेगा और तभी हमारे स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होगा। आज पूरा देश इस प्रयास में लगा हैं कि वो अपने नजदीकी पर्यावरण को स्वच्छ व निर्मल बना सके। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने नित नए तरीके अपनाये जाते हैं, कभी स्वच्छता दिवस कभी सप्ताह तो स्वच्छता पखवाड़ा़ ये सारे केवल उपलब्धि पाने तसवीर खिंचाने के लिये नही होते वरन इनका उद्देश्य होता है लोगो को स्वच्छ रहने का गुण व स्वच्छता के फायदे बताना । एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने के लिए एक वहां के नागरिकों का स्वस्थ होना आवश्यक हैं और भारत के नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम अपने भारत भूमि को स्वच्छ रखें तभी यह सुजला, सुफला मलयज शीतला रह पाएगी । जहाँ पूरे राष्ट्र में स्वच्छता की अलख जगाने तथा लोगों को स्वच्छ रहने को जागरूक करने के उददेश्य से विविध आयोजन हो रहे है वही दीपका स्थित इंडस पब्लिक स्कूल मे एसईसीएल दीपका के तत्वाधान में स्वच्छता विषय पर चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीमती सोमा सरकार (शैक्षणिक प्रभारी) के दिशा निर्देशन में चित्रकला प्रतियोगिता एवं राजू कौशिक के दिशा निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।एसईसीएल दीपका के तत्वाधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।विद्यार्थयों ने बहुत ही आकर्षक चित्रों एवं प्रेरक लेखों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।विद्यार्थियों की रचनाओं से स्वच्छता के प्रति चिंता साफ जाहिर हो रही थी। विद्यार्थियों ने स्वच्छता विषय पर बहुत ही सुंदर नाटिका का मंचन किया। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति पर सभी ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया।विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति एवं रचनाओं से भारतवर्ष को स्वच्छ भारतवर्ष बनाने का संदेश दिया। गौरतलब है कि भारत सरकार के द्वारा 16 जून से 30 जून 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि यदि होगी स्वच्छ धरा तो होगा जीवन खुशियों से भरा। स्वच्छता की शुरूआत हमे स्वयं क घर गली मोहल्ले से करनी चाहिए क्यों कि स्वच्छता यदि रहेगी तो बेशक हमारा शरीर भी स्वच्छ रहेगा और हमारा सामाजिक परिवेश भी स्वच्छ रहेगा। जिससे हमारा शारीरिक व मानसिक विकास भी समानांतर होगा और आने वाली पीढ़ी को हम एक नए भारत का स्वरूप प्रस्तुत करेंगे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button