Uncategorized

अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: 13.48 लीटर शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार…

Korbavani.com- जिला सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.48 लीटर अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 3,580 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अवैध जुआ, गांजा और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में, थाना बाराद्वार प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में 09 मई को ग्राम डुमरपारा एवं रायपुरा भांठापारा में दो अलग-अलग टीमों द्वारा दबिश दी गई। इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 700 रुपये) एवं 36 पाव देशी प्लेन मदिरा (6.48 लीटर, कीमत 2,880 रुपये) जब्त की गई। आरोपियों धनसाय बंजारे, पिता रामदास, उम्र 30 वर्ष और महेंद्र बंजारे, पिता गीताराम बंजारे, उम्र 32 वर्ष के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम– इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल, सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, प्रआर श्रीकांत सेंगर, आरक्षक अजय बंजारे, उमेश सिदार एवं दिलसाय सोनवानी का विशेष योगदान रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button