Korbavani.com- कोरबा जिले के अजगर बाहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसिंग कराने हेतु रूई लेने आए ग्रामीण महिला से केंद्र की महिला स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को दोपहर में जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रुई एवं दवा लेने पहुंचे थे तब केंद्र में पदस्थ चंद्रवंशी द्वारा ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करते हुए कॉटन उपलब्ध ना कराते हुए उन्हें खाली हाथ ही लौटा दिया गया, जब पूरे मामले की सूचना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ राजेश जायसवाल को लगी तो वे केंद्र में महिला को समझाते हुए आगे ऐसी हरकत नहीं होने का आश्वासन देते हुए, दवा उपलब्ध करा वापस भेजा गया। तब जाकर मामला शांत हुआ।







