Uncategorized

Korba Breking- कोरबा अजगरबहार मार्ग में गजब का खेला, फर्जी दस्तावेज जारी कर सरकारी जमीन पर कब्जा, जारी हुआ जांच का आदेश.

बालको वन परिक्षेत्र के हरे-भरे सैकड़ो लगे पेड़ों की कटाई कर प्लॉट के नीचे दबा दिया गया.

Korbavani.com – एक ओर जहां शासन -प्रशासन एक पेड़ मां के नाम पर लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी और भू -माफिया जंगलों की कटाई कर अतिक्रमण करने में लगा है। जबकि कल तक इस क्षेत्र के जंगलों में हरे -भरे पेड़ दिखाई दिया करता था, अब वह फ्लर्टिंग में तब्दील दिखाई दे रहा, हम बात कर रहे हैं। जिले के कोरबा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुईया गांव मोहनपुर की जो सतरेंगा मार्ग में सैकड़ो हरे भरे पेड़ों को काटकर कब्जा किया जा रहा है। गांव वालों का कहना है कि बालको ठेकेदार राजू खान द्वारा यह कब्जा करवाया जा रहा। गांव वाले का यह भी कहना है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकार की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया है।

फ्लर्टिंग में ही छुपाया गया काटे गए सैकड़ो बेशकीमती पेड़-प्लाटिंग के लिए पहले खेत के मेड़ो को बराबर किया गया। फिर पोकलेन मशीन की मदद से उन्हें उखाड़ दिया गया। प्लाटिंग के लिए बली दी गई बेशकीमती पेड़ों को प्लॉट के नीचे दबा दिया गया है।

वर्जन- कोरबा एसडीएम सरोज महिलांगे ने कहा कि अवैध फ्लर्टिंग कब्जा की जानकारी आप लोग से प्राप्त हो रही है. हमारे द्वारा टीम गठित कर दस्तावेज की जांच की जाएगी गलत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button