Uncategorized

Korba Breaking- वेतन और ओवरटाइम को लेकर एनटीपीसी कोरबा में ठेका मजदूरों की हड़ताल, काम बंद कर जताया विरोध.. देखें वीडियो…

Korbavani.com- कोरबा स्थित एनटीपीसी प्लांट में ठेका मजदूरों का असंतोष अब खुलकर सामने आ गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में मजदूर गेट नंबर-2 पर एकत्रित हुए और काम बंद करने का ऐलान कर दिया। मजदूरों की इस एकजुटता से एनटीपीसी प्रबंधन भी सकते में आ गया। जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के ठेका मजदूर एक साथ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन में उतर आए। स्थिति को देखते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस और प्रबंधन के हस्तक्षेप के बाद कुछ मजदूरों को गेट के अंदर बुलाकर समझाइश दी गई, लेकिन अधिकांश श्रमिक काम पर लौटने के लिए तैयार नहीं हुए। मजदूरों का कहना है कि उन्हें 8 घंटे की निर्धारित ड्यूटी के बाद अतिरिक्त काम के लिए ओवरटाइम (ओटी) दिया जाए और केंद्र सरकार द्वारा तय मानदेय के अनुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा कुछ अन्य सुविधाएं भी उनकी मांगों में शामिल हैं, हालांकि कई मजदूर कैमरे के सामने खुलकर बोलने से बचते नजर आए। एनटीपीसी कोरबा में भी श्रमिकों का आंदोलन शुरू हो गया है, जिससे प्रबंधन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। प्रशासन और प्रबंधन की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन मजदूरों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button