Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा में राशन घोटाला बेनकाब, तीन उचित मूल्य दुकानों में भारी गड़बड़ी, पटपरा में एफआईआर…

Korbavani.com। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खाद्य विभाग की टीम से जांच कराई, जिसमें कोरकोमा, खोड्डल और पटपरा की उचित मूल्य दुकानों में गंभीर गड़बड़ी उजागर हुई। जांच में कोरकोमा की दुकान, संचालित मां अन्नदात्री महिला स्व सहायता समूह द्वारा 197.45 क्विंटल चावल और 22.82 क्विंटल नमक के गबन की पुष्टि हुई। साथ ही फरवरी और मार्च 2026 में करीब 435 हितग्राहियों को राशन से वंचित रखा गया, जबकि उनका बायोमेट्रिक सत्यापन हो चुका था। खोड्डल की दुकान में भी गुरु घासीदास महिला स्व सहायता समूह द्वारा 334.98 क्विंटल चावल और 6 क्विंटल शक्कर के व्यपवर्तन का मामला सामने आया। जांच में दुकान का नियमित संचालन न होना और सीमित दिनों में ही वितरण करना भी उजागर हुआ।इन दोनों मामलों में संबंधित संचालकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर पाली विकासखंड के पटपरा में भी गंभीर अनियमितता पाई गई। जनवरी 2026 में 422 हितग्राहियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होने के बावजूद उन्हें समय पर राशन नहीं दिया गया। जांच में गबन की पुष्टि होने पर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। खाद्य विभाग के अनुसार अन्य राशन दुकानों में भी वितरण में देरी और अनियमितताओं की शिकायतों की जांच जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनवरी और फरवरी 2026 के लंबित राशन के वितरण के लिए पूर्व में अनुमति दी गई थी, बावजूद इसके कई दुकानों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया।मार्च 2026 के अवितरित राशन के वितरण के लिए अप्रैल माह में ई-पॉस मशीन के जरिए प्रावधान सुनिश्चित करने का प्रस्ताव खाद्य संचालनालय, नवा रायपुर को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही लंबित राशन का वितरण कराया जाएगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button