Uncategorized

Korba Breaking- विद्युत गृह स्कूल के पास झाड़ियों में मिला गोवंश का कटा सिर, फैली सनसनी,हिंदू संगठनों में आक्रोश…

Korbavani.com- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया, जब विद्युत गृह स्कूल क्रमांक-1 के पास झाड़ियों में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर और अंग मिले। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे गौ सेवकों और हिंदू संगठनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे गौहत्या की आशंका से जोड़ा है। बताया जा रहा है कि आरामशीन मोहल्ले स्थित शिव मंदिर के समीप भी गोवंश के अंग और मांस के टुकड़े मिले हैं। स्थानीय लोगों ने संदेह जताया है कि यह कृत्य किसी गोभक्षक का है। नाराज़ लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व उरगा थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति को गौमांस के साथ पकड़ा गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button