Korbavani.com। बालको थाना क्षेत्र में स्कूल वैन और एक कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि स्कूल वैन का चालक भी चोटिल हुआ है। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान स्कूल वैन से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को चोटें आईं। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों और दुर्घटना में किसकी लापरवाही रही, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि हादसे के लिए तेज रफ्तार जिम्मेदार थी या कोई अन्य वजह।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close




