Uncategorized

Korba Breaking- बालको में GST की बड़ी रेड, मेडिकल कारोबारी के ठिकानों पर फिर कार्रवाई से मचा हड़कंप…

Korbavani.com। बालको क्षेत्र में एक बार फिर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एनकेएच अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल दुकान सहित कारोबारी से जुड़े अन्य ठिकानों और निवास पर की गई।बताया जा रहा है कि विभाग की टीम ने सुबह अचानक पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मेडिकल दुकान और घर दोनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई किए जाने से कारोबारी वर्ग में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार टैक्स से जुड़ी अनियमितताओं और लेन-देन में गड़बड़ी की आशंका के आधार पर यह छापा मारा गया है। खास बात यह है कि संबंधित कारोबारी के यहां जीएसटी विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले भी विभाग द्वारा जांच की जा चुकी है, जिसके बाद एक बार फिर छापेमारी होने से मामले को गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल जीएसटी विभाग की टीम दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। आधिकारिक तौर पर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई पूरी होने के बाद बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button