Korbavani.com- जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रोकबहरी की जंगल में आज 28 जनवरी मंगलवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर बालको पुलिस पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है की शव झाड़ियों के बीच मिली है , वहीं आसपास से व्यक्ति के कपड़े और लाठी बरामद किए गए हैं, उक्त सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वही डायल 112 की टीम से आरक्षक हिमाचल कंवर एवं चालक सत्येंद्र गेंदले मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए है। मामले की सूचना मिलते ही बालको पुलिस से सहायक उपनिरीक्षक इमरान खान, आर हरीश मरावी एवं अनिल साहू पहुंच कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए है। शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


