Uncategorized

Korba Breaking- परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर पटाखा फोड़ने को लेकर बवाल, तीन युवकों से मारपीट, तीन नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज….

Korbavani.com। बालको थाना क्षेत्र के परसाखोला पिकनिक स्पॉट में पटाखा फोड़ने से मना करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि युवकों के साथ हाथ-मुक्कों के अलावा कढ़ाही और कलछूल से भी हमला किया गया। घटना में शिकायतकर्ता सहित तीन युवकों को चोटें आई हैं। मामले में बालको पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पथर्रीपारा निवासी भूपेन्द्र राठौर 9 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे अपने दोस्त सूरज बरेठ और शंकर पटेल के साथ पिकनिक मनाने परसाखोला गया था। तीनों अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचे थे। इस दौरान भूपेन्द्र और सूरज नाले में नहाने चले गए, जबकि शंकर सामान के पास बैठा रहा। नहाने के बाद दोनों कपड़े बदलकर भोजन करने की तैयारी कर रहे थे।इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे ऊपर की ओर से किसी व्यक्ति ने पटाखा जलाकर उनकी तरफ फेंक दिया। भूपेन्द्र ने इस पर पटाखा जलाने वाले व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस बात पर वह युवक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। कुछ देर बाद वह भूपेन्द्र और सूरज के पास पहुंचा और विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उनमें से दो लोगों ने भी भूपेन्द्र और सूरज के साथ मारपीट की। इस दौरान हाथ-मुक्कों के साथ कढ़ाही और कलछूल का इस्तेमाल किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे शंकर पटेल को भी नहीं बख्शा गया और उसके साथ भी मारपीट की गई। मौके पर अन्य लोगों के पहुंचने के बाद आरोपी वहां से चले गए।घटना में भूपेन्द्र के नाक के ऊपर चेहरे और बाईं आंख में चोट आई। वहीं, शंकर पटेल के गर्दन एवं दाहिने पैर के घुटने के पास चोट लगने की शिकायत है। सूरज बरेठ के सिर के पिछले हिस्से में भी चोट आने की बात कही गई है।बाद में पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता को मारपीट में शामिल लोगों के नाम दीपक जायसवाल निवासी अयोध्यापुरी दर्री, आकाश जायसवाल निवासी प्रेमनगर दर्री और देव शर्मा निवासी ग्राम लाटा, थाना दर्री के रूप में पता चले। इसके बाद बालको थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button