Korbavani.com। बालकोनगर थाना क्षेत्र के लालघाट जंगल इलाके में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जावेद और उसके साथी सरदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 15 मई की शाम घरेलू विवाद के बाद वह घर से निकल गई थी। रात होने पर वह ढेंगुरनाला पुल के पास रुकी रही और अगले दिन ऑटो से नेहरूनगर बालको पहुंची, जहां उसकी मुलाकात जावेद और उसके साथी सरदार से हुई। महिला ने बताया कि जावेद उसके पति का परिचित और दोस्त है, जिसके कारण पहले से दोनों परिवारों के बीच आना-जाना था। शिकायत के अनुसार, सरदार उसे अपने घर ले गया, जहां वह परिवार के साथ रुकी। बाद में शाम के समय दोनों युवक उसे बाइक पर घुमाने के बहाने लालघाट बालको क्षेत्र की ओर ले गए। आरोप है कि वहां दोनों ने महिला को जबरन महुआ शराब पिलाई और पेट्रोल पंप से लौटने के बाद जंगल क्षेत्र में ले गए। महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद सरदार वहां से चला गया, जिसके बाद जावेद ने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और दोबारा प्रयास करने लगा, जिसका उसने विरोध किया। घटना के बाद सुबह आरोपी के साथी ने दोनों को बेलाकछार क्षेत्र के पास छोड़ दिया। वहां से महिला अपनी रिश्तेदार के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद 19 मई को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। बालकोनगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




