Uncategorized

Korba Breaking- जिला अस्पताल के डॉक्टर और सिक्योरिटी की लापरवाही से गायब हुआ मरीज, परिजन परेशान.. देखें विडिओ..

Korbavani.com- कोरबा जिला चिकित्सा अस्पताल में एक मरीज के इलाज के दौरान लापता हो जाने का मामला सामने आया है, जिससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अकबर नामक मरीज का पेट के अंदर आंतों का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उन्हें दूसरे वार्ड में रेफर किया गया था। मरीज की बहन ने बताया कि वह दवाई लेने बाहर गई थी, लेकिन जब वापस आई तो मरीज अपने बेड पर मौजूद नहीं था। उन्होंने तत्काल डॉक्टरों, आसपास के मरीजों और सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की, लेकिन किसी के पास मोहम्मद अकबर की जानकारी नहीं थी। इससे स्पष्ट होता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और डॉक्टरों की निगरानी में भारी लापरवाही बरती गई है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा स्टाफ की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की घटनाएं मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ के समान हैं और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button