Korbavani.com। मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में जियो टावर से कॉपर केबल चोरी के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 9 किलो तांबा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 13-14 सितंबर की दरम्यानी रात बुधवारी स्थित रामजानकी मंदिर के पास लगे जियो टावर से कॉपर केबल चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस जांच में जुट गई। मानिकपुर प्रभारी परमेश्वर राठौर ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर इकलाख खान (25), पिता रज्जाक खान, निवासी पथर्रीपारा, दुर्गा पंडाल के पीछे, थाना रामपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने टावर से कॉपर केबल चोरी करने और उसे कुआभट्टा स्थित कबाड़ी दुकान संचालक ओमप्रकाश धारी (27), पिता तूफानी धारी को करीब 7 हजार रुपये में बेचने की जानकारी दी।इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी का कॉपर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(1) एवं 317(2) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का कुछ ही घंटों में पर्दाफाश हो गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
घर-घर जले दीप, शहर से गांव तक रोशन हुआ कोरबा- बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्गों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया…
16 minutes ago



