Uncategorized

घर-घर जले दीप, शहर से गांव तक रोशन हुआ कोरबा- बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्गों ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया…

Korbavani.com। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार की शाम कोरबा जिले में दीपों की रोशनी नजर आई। भाजपा की ओर से चलाए गए ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों ने अपने घरों, आंगनों, दुकानों और कई सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए। अभियान के दौरान बच्चों से लेकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों तक की भागीदारी देखने को मिली। शाम ढलते ही कोरबा शहर के कोसाबाड़ी, टीपी नगर, निहारिका, पुरानी बस्ती और शिवाजी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कई घरों के बाहर दीप जलाए गए। सर्वमंगला क्षेत्र सहित विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बालको, दर्री, बांकीमोंगरा, कुसमुंडा, दीपका और कटघोरा क्षेत्र में भी अभियान से जुड़े कार्यक्रम हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों और आंगनों में दीप जलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के छोटे बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अभियान को लेकर जिले सभी क्षेत्र में भी पहले से तैयारियां की गई थीं। भाजपा की ओर से लोगों से 17 सितंबर की शाम दीप जलाने की अपील की गई थी। देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल को प्रधानमंत्री के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने से जोड़कर चलाया गया। कोरबा में अभियान का दृश्य केवल राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अनेक परिवारों ने इसे जन्मदिन की शुभकामना के पारंपरिक तरीके के रूप में भी मनाया। बच्चों ने दीप सजाए तो महिलाओं और बुजुर्गों ने पूजा-अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित किए। युवाओं ने भी इसमें भागीदारी निभाई। कोरबा में देर शाम तक जलते दीयों ने जन्मदिन की शुभकामनाओं का संदेश दिया और अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी ने शहर से गांव तक अभियान की तस्वीर को एक साथ जोड़ दिया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button