Uncategorized

Korba Breaking- छोटे शहर की बड़ी उड़ान- पीडब्ल्यू कोरबा के 8 विद्यार्थियों ने JEE Advanced के लिए बनाई जगह…

Korbavani.com। कोरबा शहर के शैक्षणिक परिदृश्य में एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता दर्ज हुई है। Physics Wallah की इकाई PW Vidyapeeth Pathshala Korba ने JEE Mains में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब JEE Advanced के लिए 8 विद्यार्थियों का संभावित चयन सुनिश्चित कर जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान से हितांश चिल्हाटे, लक्ष्य हंसराजानी, सानिया परवीन, आर्यन रात्रे, आदित्य कुमार, आदिल रहमान, हिमांशु साहू और अरुचि सोनी ने पिछले वर्ष के कटऑफ के आधार पर JEE Advanced में अपनी जगह बनाई है। आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद अंतिम पुष्टि की जाएगी, किंतु प्रारंभिक आंकड़ों ने ही कोरबा के शिक्षा जगत में उत्साह का संचार कर दिया है। संस्थान के निदेशक अतुल सिंह ने इसे छोटे शहरों के सपनों की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कोरबा के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा और असीम संभावनाएं हैं। उनका उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संस्थान परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों का तिलक, फूल-मालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सम्मान किया गया। अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरे पर गर्व और संतोष स्पष्ट झलक रहा था।पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाथशाला कोरबा की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि मजबूत मार्गदर्शन और समर्पित प्रयासों से छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button