Korbavani.com- कोरबा जिले में लंबे समय से सक्रिय अवैध स्क्रैप माफिया पर आखिरकार पुलिस का डंडा चल ही गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की सख्त अपराध-नियंत्रण नीति के तहत उरगा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्क्रैप कारोबार की कमर तोड़ दी है। इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब चोरी और अवैध धंधों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के निर्देशन में उरगा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में चोरी से संबंधित भारी वाहनों के पार्ट्स और लोहे का विशाल जखीरा अवैध रूप से डंप किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित विभागों के साथ संयुक्त टीम बनाकर बिना देरी मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक नूर आलम मौके पर मौजूद मिला। पुलिस द्वारा जब हाइवा, ट्रेलर, ट्रक के पुर्जों और अन्य लोहे के सामान के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो संचालक कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। बिना अनुमति और बिना कागजात संचालित इस यार्ड की सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने तत्काल सख्त कार्रवाई शुरू कर दी।मौके से ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी सहित अन्य लोहे का सामान कुल लगभग 1200 टन जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। नगर निगम की टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को पूरी तरह सीलबंद कर दिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि यह स्क्रैप किन-किन चोरी की वारदातों से जुड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल हैं। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के अवैध स्क्रैप कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस निर्णायक रेड के बाद भूमिगत तरीके से चल रहे स्क्रैप नेटवर्क के उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की खुलकर सराहना करते हुए कहा है कि इससे चोरी और संगठित अपराध पर बड़ा असर पड़ेगा।कोरबा पुलिस ने दो टूक चेतावनी दी है कि अवैध स्क्रैप कारोबार, चोरी और माफियागिरी में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार और निर्मम कार्रवाई जारी रहेगी। कानून से ऊपर खुद को समझने वालों के लिए कोरबा अब सुरक्षित जिला नहीं है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


