Korbavani.com- कोरबा जिले के कुरूडीह पंचायत में अचानक बदले मौसम और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना में तीन युवक चपेट में आ गए। हादसे में मनीष कश्यप और लोकेश कुमार कर्ष गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। तीसरे युवक को मामूली चोट आई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




