Korbavani.com- कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा एसडीएम ने इमली छापर-सर्वमंगला मार्ग 13 फरवरी को बंद रखने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में उन्होंने वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की बात कही है। कटघोरा एसडीएम ने एक दिवस के लिए सर्वमंगला मार्ग को बंद किया है। जारी आदेश में उन्होंने लिखा है कि सर्वमंगला से इमलीछापर के मध्य फोरलेन सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य के शेष भाग में बरमपुर मोड के पास स्थित सड़क में नागरिकों को आवागमन में हो रही असुविधा के कारण उक्त भाग में डामरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। जिसके संबंध में कार्यालय अ.वि.अ. (लो.नि.वि. क.02) कटघोरा के द्वारा प्राप्त पत्र क./92/अविलि/कटघोरा 10.02.2025 के माध्यम से उक्त मार्ग में यातायात का घनत्य अत्यधिक होने से डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होना व्यक्त किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए एक दिवस 13 फरवरी को सर्वमंगला से इमलीछापर के मध्य फोरलेन सी.सी. मार्ग निर्माण कार्य के शेष भाग में बरमपुर मोड के पास स्थित सड़क मार्ग से आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए परिवर्तित मार्ग हेतु कुसमुंडा (इमलीछापर) बांकी डेलवाडीह जेंजरा (कटघोरा) कोरबा बिलासपुर तथा कोरबा से जेंजरा (कटघोरा), डेलवाडीह बांकी कुसमुंडा (इमलीछापर) मार्ग में आवागमन का परिचालन सुनिश्चित किया जाता है।12 फरवरी / मित्तल






















