कोरबा

Breking Korba – 60 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश- कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया..

Korbavani.com- कोरबा लोकसभा क्षेत्र में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं शामिल होने की खबरें लगातार मिल रही है, ऐसे एक बड़ी खबर पाली-तानाखार में देखने को मिला जहां पर भाजपा को झटका मिला है, भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया, प्रशांत मिश्रा प्रदेश महामंत्री कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता लखन यादव, महेवतार श्रीवास मनीराम, जगमोहन धनवार, मनमोहन धनवार, पंचराम धनवार, मनीष धनवार, रामलाल धनवार सहित लगभग 60 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया, सभी को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर सम्मानित किया, नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि कई चुनावों में हम सभी भाजपा का समर्थन किया है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रवेश होने से भाजपा कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया जा रहा। इस कार्यक्रम में भोला गोस्वामी, यशवंत इंगले, लखन ठाकुर, अनिल कुमार श्रीवास सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button