कोरबा

प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में बालको कर्मचारी संघ का बैठक संपन्न…

Korbavani.com- भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारीगण बालको प्रवास के दौरान मजदूर साथियों से मिले और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। बैठक की अध्यक्षता बालको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शरद नायर ने की। मुख्यअभ्यागत के रूप में प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शोभा सिंहदेव जी(प्रदेश अध्यक्षा), राधेश्याम जायसवाल जी (राष्ट्रीय मंत्री), लक्ष्मण चंद्रा (राष्ट्रीय पर्यावरण मंच प्रभारी) नवरतन बरेठ ( जिला मंत्री कोरबा), हरिशंकर चतुर्वेदी जी (जिला मंत्री दुर्ग) उपस्थित रहे। भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चलचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। अतिथियों का स्वागत कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा पुष्प व अंगवस्त्र प्रदान करके किया गया। महासचिव माखन वर्मा के द्वारा स्वागत उद्बोधन व संघ की वर्तमान स्थिति के बारे में अतिथियों को अवगत कराया गया। राधेश्याम जायसवाल, नवरतन बरेठ, दिनेश पांडेय व शोभा सिंहहदेव आदि अतिथियों के द्वारा तेजस्वी विचार मजदूर साथियों के बीच व्यक्त किया गया। सभी ने संघर्ष की बात करते हुए, चरणबद्ध नीति बनाकर हर कार्य को साधने की सलाह दी व हर प्रकार के मार्गदर्शन व सहयोग हेतु आश्वस्त किया। सभा के बाद कार्यकारिणी के साथ अतिथियों ने बैठक की। इस दौरान आर एल चंद्रा,ओपी राजपुरोहित, आषीष कुंभकार, आषीष चन्द्रवंसी, हरीश सोनवानी, देवेंद्र द्विवेदी, पंकज सोनी,नरेश वासु,विश्वजीत मण्डल,अंजनी साहू, नरेंद्र तिवारी, अनिल दुबे, वी एस त्रिपाठी, नूतन कुशवाहा, योगेश यादव, अजय निराला, जन बाई, मुकेश ठाकुर, दीपक, ओपी चंदेल, टेमन, सूर्या स्वर्णकार, लेखराज मरावी,पवन शर्मा, लेखी, अजय बराल,देवेन्द्र पाठक, महेंद्र,नवल,दुष्यंत,टिकेंद्र,विनय,चिंता,परम,राकेश, आदि साथियों के साथ बहुतायत संख्या में मजदूर साथीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माखन वर्मा व जीतेन्द्र वर्मा द्वारा किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button