कोरबा

Korba Breking-जंगल में हरा सोना (तेंदूपत्ता) तोड़ने गई महिलाओं पर भालुओं ने किया हमला, गंभीर रुप से हुई घायल, डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया..

Korbavani.com- जंगल में हरा सोना (तेंदूपत्ता) तोड़ने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जंगल में भालू के हमले में महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र के ग्राम टापरा का है, जहां शनिवारी कि सुबह ग्रामीण महिलाएं तेंदु पत्ता तोड़ने के लिए जंगल की ओर गए हुए थे। इसी बीच अचानक एकाएक दो जंगली भालुओ ने उन पर हमला कर दिया, उक्त भिडंत में महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई है। हमले में चंद्रमति कंवर (54) निवासी ग्राम टापरा के दोनों पैर में भालुओं ने गहरे घाव दिए है, वहीं अन्य महिला फूल कुंवर पति बुधराम कंवर उम्र लगभग 60 वर्ष के बाएं जांघ में हमला किया है। पूरे घटना की सुचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को दी गई, जिसके बाद मौके पर त्वरित रूप से आरक्षक रोहित पाटले 262, एवं चालक पुर्णेश गवेल ने पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल के लिए रवाना किया जहा घायलों का उपचार जारी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button