कोरबा

डॉ. महंत व सांसद ने जनता का आभार जताया..

Korbavani.com- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता व समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ.महंत व सांसद ने कहा है कि आम जनता का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन व सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है। जनता का आशीर्वाद सदैव महंत परिवार के साथ रहा है और इस चुनाव में भी भरपूर आशीर्वाद मिला है। मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिसके लिए वे साधुवाद व बधाई के पात्र हैं। नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने इस उम्मीद के साथ कि जनता का स्नेह परस्पर बना रहेगा, समस्त संसदीय क्षेत्रवासियों को पुन: आभार प्रेषित किया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button