कोरबा

रेलवे साइडिंग निर्माण कार्य में लोहे एवं स्क्रैप की चोरी करने वाले एक आरोपी को बांगो पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो आरोपी फरार..

Korbavani.com- पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में बांगो पुलिस द्वारा अवैध कारोबारी पर लगातार कार्यवाही कर रही है, जिससे बदमाशों एवं माफियाओं में डर का माहौल बना हुआ है, बांगो थाना अंतर्गत क्षेत्र में रेल कॉरिडोर निर्माण का कार्य चल रहा, जिसमें लोहे की चोरी की शिकायत लगातार मिल रही थी, 9 मार्च को सूचना मिली की आमाटीकरा मातीन से 9 मार्च लगभग रात 1:00 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे साइड निर्माण से सरिया, लोहे का चैनल, युजैक एवं स्क्रैप जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए की बताई जा रही थी, जिसके बाद बांगो पुलिस की टीम को सूचना मिली कि चोरी के आरोपी आमाटिकरा गांव में छुपा हुआ है, जिसके बाद बांगो पुलिस ने दबिश देखकर रामशरण राय उर्फ गोजे / मोहनलाल, उम्र 53 वर्ष पकड़ा गया और बाकी दो आरोपी फरार हो गए, बांगो पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया और फरार आरोपियों की तलाश जारी है, उक्त कार्रवाई में बांगो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, सुखलाल सिदार, इतवार सिंह कंवर, बीएन पाल, महासिंह धुर्वे की अहम भूमिका रही।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button