कोरबा

भाजपा कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक हुई संपन्न…

Korbavani.com- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्र में स्नेह संवाद कार्यक्रम आयोजित होना है, इस तारतम्य में 29 फरवरी को ऊर्जाधानी कोरबा स्थित भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर मे अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आहूत की गई, उक्त बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अल्संख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी एवं कोरबा लोकसभा प्रभारी जावेद मेमन की उपस्थित रही। जावेद मेमन के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगो के साथ स्नेह संवाद स्थापित कर उन्हे मोदी मित्र बनया गया, उक्त बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी, उपाध्यक्ष सैय्यद रियाज फिरोज, सैदर खान, हरबंस पानेशर, जिला मंत्री तारीक कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी सैय्यद नसीम, सोशल मीडिया प्रभारी करीम एवं कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष अब्दुल करीम , कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष सिम्मी भमरा, एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button