एक सप्ताह में कटघोरा थाना में हुआ 3 कर्मियों का निलम्बन..
Korbavani.com- कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाना के प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार यादव और एएसआई कुंवर साय पैकरा को निलंबित कर दिया है। इनके विरुद्ध शिकायत मिली थी कि इनके द्वारा बिना एफआईआर दर्ज किये और बिना रोजनामचा में चढ़ाये 24 घंटा से अधिक समय तक एक व्यक्ति को थाना में बिठाए रखा गया था। शिकायत की जांच कराई गई जो जांच में सही मिली। थाना प्रभारी और एएसआई के कृत्य को अनुशासनात्मक तौर पर एवं संदिग्ध मानते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है।




