Korbavani.com – कोरबा जिले में विधानसभा चुनाव अंतर्गत अब मतदान के लिये गिनती के ही दिन शेष रह गए हैं। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अब पति जयसिंह अग्रवाल के साथ पत्नी पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल भी कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डों में घर-घर दस्तक दे रही हैं। इसी कड़ी में पूर्व महापौर और कांग्रेस के लोकप्रिय उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल की धर्मपत्नी रेणु अग्रवाल भी चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। वार्ड क्र-23 में श्रीमती अग्रवाल के पहुंचने पर ढोल नंगाडे के साथ और फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीमती अग्रवाल लगातार वार्डों में दस्तक देकर कांग्रेसमय माहौल बनाने में जुटी हुई हैं। उनके द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा के अंतर्गत प्रतिवर्ष 15000 रूपये चुनाव जीतने के बाद दिये जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस अपना वादा पुरा निभाती हैं और किसी भी प्रकार झूठा वादा नहीं करती न ही भ्रम फैलाने का कार्य करती हैं। श्रीमती अग्रवाल के जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उनके साथ-साथ चल रहे थे और लोगों से कांग्रेस के उम्मीदवार जयसिंह अग्रवाल को विजयी बनाने की अपील कर रहे थे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


