कोरबा

राजस्व संबंधी जमीन से जुड़ी हर समस्या का होगा समाधान, हर वार्ड में बिजली की समस्या खत्म करेंगे- भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन

Korbavani.com- कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान श्री देवांगन भाजपा को जिता कर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान वे कोरबा विधानसभा के लिए जारी अपने घोषणा पत्र की जानकारी भी दे रहे हैं। प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने बताया कि जनता उन्हें विधायक चुनकर भेजती है तो प्रत्येक वार्ड में विद्युतीकरण, बिजली की समस्या खत्म करेंगे, बिजली बिल, मकानों के टैक्स की समस्या से मुक्ति दिलाएंगे, हर घर में नल-जल योजना को पहुंचाया जायेगा। हर गली-मोहल्ले में रोड, नाली, सिवरेज का निर्माण एवं मरम्मत कराया जायेगा। सभी समाज के लोगों के लिए सर्वसुविधायुक्त सामाजिक भवन का निर्माण एवं निर्मित भवन का जीर्णोद्धार करवाया जायेगा। सभी वार्डों में सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण करवाया जायेगा। हर वार्ड में शुलभ शौचालय का निर्माण कराया जायेगा। श्री देवांगन ने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए भाजपा को चुनकर प्रचंड मतों से कोरबा में विधायक व छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार चुनें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button