कोरबा

छत्तीसगढ़ में हर तरफ घोटालों का अंबार, कांग्रेस ने घोषणा-पत्र नहीं बल्कि छलावा पत्र जारी किया है- प्रेमचंद पटेल..

Korbavani.com- विधानसभा चुनाव नजदीक आते-आते प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ने लगी है। इसके साथ ही चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। रैली-सभाओं के साथ जनसंपर्क भी प्रत्याशी कर रहे हैं। इस बीच कटघोरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल लगातार जनसंपर्क कर प्रत्येक लोगों से मिल रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र बांकीमोंगरा के वार्डों एवं ग्राम पंचायत और अन्य जग में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो के तादाद में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग दिखे, इस दौरान वे वार्ड में पहुंचे, जहां स्थानीय बहनों ने आरती की थालियों और दीपक जलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रेमचंद पटेल ने कहा कि मैं इसी प्रेम और स्नेह को क्षेत्र की सर्वांगीण उन्नति और स्थानीय नागरिकों के जीवन में सुगमता लाकर लौटने के लिए वचनबद्ध हूं,जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी पटेल ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र आरोप लगाते लोगों से कहा कि कांग्रेस ने घोषणा-पत्र नहीं बल्कि छलावा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और वृद्ध हर वर्ग को छला है। गंगाजल हाथ में लेकर महिलाओं से वादा किया था कि शराबबंदी करेंगे। इसके ठीक उलट शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी।

छत्तीसगढ़ में हर तरफ घोटालों का अंबार- कांग्रेस ने घरों तक शराब नहीं पहुंचाई बल्कि घरेलू हिंसा की घर पहुंच सेवा जारी की है। पीएससी में युवाओं के भविष्य से खेला गया। हर तरफ घोटालों का अंबार है। शराब में घोटाला, गोबर में घोटाला, गोठान में घोटाला, कोयला घोटाला, खनिज घोटाला और अब आनलाइन गेमिंग एप में भी संलिप्तता उजागर हो गई है”

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button