कोरबा

25 युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की सभी को पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया..

Korbavani.com- कोरबा विधानसभा क्षेत्र बालको नगर में एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। वार्ड नंबर 39 से लगभग 25 से अधिक युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं संजू शरद शर्मा ने उन्हें पार्टी का गमछा पहना कर उनका स्वागत किया। कांग्रेस शामिल हुए युवाओं ने कहां की हम सभी बालकों क्षेत्र के निवासी हैं, सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है और साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल एवं कांग्रेस के रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी ग्रहण किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सजित खान, दीपक सिंह एवं आशीष सिंह क नेतृत्व में 25 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया, कांग्रेस में शामिल होने पर सभी का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button