कोरबा

14 दिन में दो मर्डर पुलिस पर उठ रही है सवालिया निशान, अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं…

Korbavani.com- कोरबा शहर में 14 दिन में दो हत्याएं होने के बाद पुलिस की सख्ती पर उठ रहे सवालिया निशान. उसके बावजूद भी जिला पुलिस एक्शन मोड में नहीं दिख रही. कोरबा शहर में चाकू बाजी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है, यही अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं. अपराधियों में खौफ न होने की वजह यह है कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय आपस में साठ गाँठ कर लेते हैं.वहीं पुलिस प्रशासन छोटी मोटी कार्रवाई कर अपनी वाहवाही लूटने में कोई काश नहीं छोड़ी जाती. अभी कुछ दिनों पूर्व गणेश विसर्जन के दौरान 12वीं कक्षा में अध्यनरत युवक को मामूली विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी इसी तरह की एक घटना फिर सीएसईबी चौकी क्षेत्र में सामने आई है, जिसमें चाकू बाजी में एक युवक की जान चली गई बताया जा रहा है की ढोढीपारा के भैंस खटाल में रहने वाले शुभम साहू घर के पास मेडिकल स्टोर दवाई लेने गया था. जहां उसे दो लड़के रिकी यादव और प्रभाकर सारथी अपने साथ लेकर नहर के पास गए और वहां किसी बात पर उनका विवाद हुआ इसके बाद शुभम के ऊपर चाकू से कई वार किया गया घायल शुभम को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां शुभम की मौत हो गई घाटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए हैं।सीएसईबी चौकी प्रभारी ने परिजनों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button