Korbavani.com- 15 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व की शुरुवात हो रही है, इसी तारतम्य में ग्राम चेपा की पहाड़ी चोटी पर स्थित आदि शक्ति मां जगत जननी वन देवी चेपरानी जी के मंदिर में पाली तानाखार विधानसभा प्रत्याशी रामदयाल उइके के करकमलों से ज्योति कलश स्थापना किया गया । ग्रामवासियों की उपस्थिति में ज्योति कलश स्थापना कर नवरात्रि पर्व में माता रानी का आशीर्वाद लिया गया ।







